केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में योग दिवस का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय) ग्रुप केन्द, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, दुर्गापुर में दिनांक 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। योग कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र, के0रि0पु0बल, दुर्गापुर , रेंज कार्यालय दुर्गापुर एवं 169 बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलायें, बच्चे, अमरावती वुमैनस वेलफेयर सोसाईटी की सभी सदस्यायों सहित लगभग पॉंच सौ लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में निर्देशानुसार स्पोर्टस आईकन क रूप में राइफल शूटिंग में 1986 में अर्जून पुरस्कार से सम्मानित, अतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धायों में 01 गोल्ड, 02 सिलवर, 03 ब्रांज एवं राष्ट्रीय प्रतिस्पिर्धायों में 85 गोल्ड, 21 सिल्वर एवं 19 ब्रांज मेडल के विजेता एवं 2021 में बंगाल गौरव से सम्मानित कैप्टन(सेवानिवृत) भागीरथ समय की विशिष्ट उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री संजय शर्मा कमाण्डेंट 169 बटालियन द्वारा योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संदेश पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी को उत्कृष्ट शैली में एवं विधिवत योग करवाया गया। योग के संदर्भ में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य द्वारा कहा गया कि योग प्रकृति का वरदान है। यह न केवल एक उक्ति मात्र है,बल्कि योग की महत्ता को भी दर्शाया गया है। योग को आत्मा व शरीर का विज्ञान माना जाता है। योग करने से ना केवल व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों से मुक्ति दिलाने व इनके संक्रमण से दूर रखने में कारगर होती है
प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज हम 9वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, हम सभी को मिलकर वैश्विक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की महत्ता को स्वीकार करनी चाहिए। योग को जीवन में अपनाकर हम एक अधिक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकते हैं। हर दिन योग को जीवन में शामिल करें, हम उस एकता और विविधता को अपनाएं जिसका योग प्रतिनिधित्व करता है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हमलोग योग के शाश्वत ज्ञान का जश्न मनाएं। कार्यक्रम के संचालन में श्री संदीप उप कमाण्डेंट, सहायक कमाण्डेंट श्री विजय प्रकाश, श्री अमित कुमार , निरीक्षक मनोज चौधरी एवं पवन पंडित का विशेष योगदान रहा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?






