दुर्गापुर थाना पुलिस ने हत्या आरोपी को धर दबोचा

दुर्गापुर(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाना क्षेत्र में विगत दो सितंबर को पुलिस को इस बात की सूचना मिली की एक मकान में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है | दुर्गापुर थाना पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई थी | एवं आखिरकार पुलिस ने मामले मे शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | दरअसल मामला दुर्गापुर के बेनाचिट्ठी स्थित एक किराए के मकान में
मृतक मोहम्मद हाशम (52) पुत्र अब्दुल बारी 110/2 महिस्कापुर में रहता था | पेशे से वह एक काबुलीवाला था | इस मामले की शिकायत परिजनों ने दुर्गापुर थाने में की थी | पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गयी थी एवं 18 घंटे के भीतर ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने इस मामले में आरोपी एसके जाहिद हुसैन (35) को पकड़ा है | वह बांकुड़ा के बोड़जोड़ा का रहने वाला है | वह मृतक के घर में खाना बनाने का काम करता था | घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा था | पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया था | फिर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा | पुलिसिया कार्रवाई के दौरान पहले तो वह पुलिस को विभिन्न बातों में घुमाने की कोशिश किया लेकिन आखिरकार अपनी करतूत को कबूल किया | इसके साथ ही वह हत्या करने के बाद घर से पैसे मोबाइल, जेवरात,लेकर फरार हो गया था | पुलिस ने उसके पास से आक्रमक हथियार बरामद किया है | इसके साथ ही नगदी 94,200 रुपए,एक मोबाइल फोन, जेवरात एवं कुछ और दस्तावेज बरामद किया है | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | उक्त बातें की जानकारी एसीपी दुर्गापुर तथागता पांडे ने प्रेस वार्ता कर दी | इस मौके पर दुर्गापुर थाना के प्रभारी सौमेन सिंघो ठाकुर ,ए-जोन फाड़ी प्रभारी अर्नाबो भट्टाचार्य सहित और भी अधिकारी गण उपस्थित थे
Click Here to Visit
What's Your Reaction?






