दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र ने विश्व हिंदी दिवस का पालन किया

दुर्गापुर : विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी 2025 का अनुपालन दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र की शक्ति भवन के सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान की अध्यक्षता में की गई। परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। विश्व स्तर पर हिंदी का प्रचार प्रसार करना ही विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। हिंदी की व्यापकता पर परियोजना प्रधान महोदय ने प्रकाश डालागया। हिंदी भाषा बहुत ही सहज है, इच्छा और लगन से इसको आत्मसात किया जा सकता है ऐसा श्री सुकुमार साहा,परियोजना प्रधान महोदय का वक्तव्य हैं। श्री समीर साहा,उप महाप्रबंधक प्रशासन ने कहा, हिंदी की सहजता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी का विश्व स्तर पर महत्व बढ़ना ही इसकी उपलब्धि है। उप महाप्रबंधक विद्युत, श्री वासुदेव मंडल महोदय ने हिंदी को आगे बढ़ाने की अलील की। इसी तरह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपना-अपना विचार रखा। कार्यक्रम में परियोजना के सभी वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित थे। श्री राजा बसु के द्वारा कविता का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंकी जयसवाल शासमल,सहायक प्रबंधक राजभाषा ने किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?






