डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न

डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न

अंडाल(अमन राय) : दामोदर घाटी निगम के निदेशानुसार विश्व हिंदी दिवस-2023 के उपलक्ष्य में दिनांक 07.01.2023 को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, डीवीसी, डीएसटीपीएस के तत्वावधान में हिंदी (राजभाषा) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित ट्रेनिंग हाॅल में किया गया।  इसके अंतर्गत हिंदी व हिंदीतर भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा तथा विजेता प्रतिभागियों को विश्व हिंदी दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अक्षय कुमार, उप मुख्य अभियंता , सदस्य श्री पात्रस हाॅंसदा व श्री इस्माईल मियाॅं, हिंदी अधिकारी की‌ देख-रेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में श्रीमती संजुलता मोहंती व शर्मिष्ठा सिन्हा, बासुदेव चक्रवर्ती, रुनु सरकार, आ. चटर्जी गौतम कुमार, अखिलेश कुमार, प्रशांत कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश दीप, शिव शंकर साव, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार आदि डीवीसी, डीएसटीपीएस के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित हुए। 
आगामी 10 जनवरी, 2030 को विश्व हिंदी दिवस, राजभाषा संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्लांट परिसर में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0