पांडेश्वर के विधायक ने की चाय पर चर्चा
पांडेश्वर: राज्य की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ने शहीद दिवस के अवसर पर सभी नेताओं को आम लोगों के साथ रहना एवं उनके समस्याओं को दूर करने का प्रयास करने की अपील की थी. इसी के तहत पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से चाय पर चर्चा कर रहे हैं. लोग अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं एवं उनके समाधान के लिए वह आश्वासन भी दे रहे हैं. विधायक द्वारा चाय पर चर्चा कुमारडीही के बाजार में आयोजित की गई थी. स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए . विधायक से बात करने वाले लोगों का मानना है आने वाले दिनों में उनकी समस्याओं का समाधान जरूर होगा. इस विषय पर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश से प्रेरित होकर हम लोग यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और यह आगे भी चलता रहेगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?