अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 2023 का आयोजन
दुर्गापुर(अमन राय)अखिल भारतीय कवि सम्मेलन -2023 का आयोजन बीते दिनों दुर्गापुर क्लब के प्रांगण में हुआ। इस सम्मेलन में पद्मश्री श्री सुरेन्द्र शर्मा, रवीन्द्र रवि, भूषण त्यागी, सरदार मंजीत सिंह, अजय अटपटू, श्वेता सिंह ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं को भाव विभोर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से हुआ। तत्पश्चात माननीय श्री बी पी सिंह, निदेशक प्रभारी बर्नपुर और दुर्गापुर ने कवियों को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसके उपरांत निदेशक प्रभारी महोदय ने प्रदीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की । इस मौके पर जिला मजिस्ट्रेट एस अरूण प्रसाद( IAS), पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम(IPS) ,डीआरएम श्री परमानंद शर्मा,एसडी एम श्री सौरव चटर्जी ,कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, नराकास के संस्थान प्रमुख आदि गणमानय लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यक्ष ,नराकास के तौर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,दुर्गापुर की गत बैठक में यह निर्णय लिया था कि कवि सम्मेलन का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा और आज उसी का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होने कवियों को धन्यवाद दिया कि वे उनके आमंत्रण पर आए । कवि सम्मेलन की शुरूआत भूषण त्यागी जी की राम वंदना से हुई । उसके बाद बारी बारी से सभी कवियों ने अपनी बेहतर रचना की प्रस्तुति दी और श्रोताओं की तालियाँ खूब बटोरी। ग्वालियर के प्रसिद्ध कवि श्री रवीन्द्र रवि इस सम्मेलन का संचालन कर रहे थे। कुल मिलाकर यह एक यादगार पल बना।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?