समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने पौधारोपण कर दिया संदेश

आसनसोल (अमन राय ):हर साल पाँच जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका मकसद है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं सचेत करना.इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन एवं समाजसेवियों द्वारा भी पौधारोपण एवं जागरूकता के माध्यम से इस दिन का पालन किया जा रहा है.इसी क्रम में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा पौधारोपण किया गया. आसनसोल के प्रभु छठ घाट के पास यह पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया. उपस्थित सभी ने एक-एक कर पौधारोपण किया. इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने पर्यावरण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कहा हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए साथ ही उस पौधे का विकास हो इस पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. पौधा क्रमशः बढ़ते रहे उसे किसी प्रकार से नुकसान ना पहुंचे इसका विशेष ख्याल रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?