आरपीएफ की तत्परता से मिली सफलता

आरपीएफ की तत्परता से मिली सफलता

दुर्गापुर(अमन राय) : बीते दिन दुर्गापुर आरपीएफ को इस बात की खबर मिली कि एक व्यक्ति प्रकाश देबनाथ नाइहाटी से बर्धमान तक गंगासागर एक्सप्रेस मे यात्रा कर रहा था | बर्धमान स्टेशन पर उतारने के क्रम में उसने अपना एक बैग अपने सीट पर ही छोड़ दिया था | जिसमें लेपटॉप  कपड़े सहित जरूरी दस्तावेज थे | उसके बाद उसने इस मामले की शिकायत आरपीएफ को की | यह खबर दुर्गापुर आरपीएफ को मिलते ही उपस्थित ड्यूटी ऑफिसर एएसआई के.किशोर एवं आर कर्मकार सहित पूरे टीम ने उक्त गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर 3 पर लगभग 21.34 बजे आगमन पर उक्त लैपटॉप बैग को ऑन ड्यूटी ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी से बरामद किया गया और बैग आरपीएफ पोस्ट दुर्गापुर ऑफिस लाया गया।  कुछ समय बाद बैग का मालिक इस पोस्ट पर उपस्थित हुए और अपने बैग को लिया। बैक को सही सलामत वापस पाकर उन्होंने आरपीएफ का धन्यवाद किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0