ईसीएल ने रेवेन्यू शेयरिंग बेसिस पर दो निविदाएं प्रदान की
सांकतोडिया (अमन राय) : ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, श्री ए पी पंडा के सक्षम नेतृत्व में, दिनांक 23.12.2022 को सोदपुर क्षेत्र की चिनाकुरी भूमिगत खदान और मुगमा क्षेत्र की गोपीनाथपुर भूमिगत खदान के लिए “रेवन्यू शेयरिंग बेसिस” के आधार पर दो निविदाएं प्रदान कीं गई ।
यह प्रयास कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के “कोवेटेड एसेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम” के तहत , सीआईएल की परित्यक्त खदानों की रेवन्यू शेयरिंग बेसिस पर नीलामी के आलोक में किया जा रहा है।
टेंडर अवार्ड सेरेमनी के दौरान, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल ने 85 दिनों की समय सीमा के भीतर उक्त दोनों निविदाओं को अंतिम रूप देने के लिए सीएमसी विभाग, ईसीएल के प्रयासों की सराहना की। उपरोक्त परियोजनाओं से ईसीएल को अगले 25 वर्षों की अवधि में लगभग 30.43 मिलियन टन कोयला प्राप्त होगा।
उक्त समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल, के अतिरिक्त, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री देवेंद्र कुमार नायक, महाप्रबंधक (सीएमसी) श्री आनंद, मुख्य प्रबंधक (सीएमसी) श्री मनीष दास, उप प्रबंधक(सीएमसी) श्री मनीष बर्नवाल और सफल बोलीदाता के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?