आसनसोल मंडल 74वां गणतंत्र दिवस मनाया मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल ने संरक्षा समय की पाबंदी और बेहतर रखरखाव पर दिया जोर
आसनसोल(अमन राय) : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 26.01.2023 (गुरुवार) को मंडल रेलवे स्टेडियम (लोको ग्राउंड), आसनसोल में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री परमानन्द शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आरपीएफ की टुकड़ी, पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स/आसनसोल जिले के स्वयंसेवकों और सेंट जॉन्स एम्बुलेंस के सदस्यों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार काम किया है जिसके परिणामस्वरूप मंडल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 10 जनवरी 2023 तक माल ढुलाई से 3041 करोड़ रुपये का अर्जन हुआ जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.2% अधिक है। हमारी कुल कमाई(अर्जन) 10.01.2023 तक 3455 करोड़ रुपए रही है जो पिछले साल से 12.10% ज्यादा है। 23 जनवरी 2023 के अंत तक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयबद्धता 85.59% तक पहुंच गई है। समय की पाबंदी के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि रेलवे की कार्य प्रणाली में संरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, दुर्घटना मुक्त ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए संरक्षा सेमिनार और संरक्षा अभियान निरंतर आयोजित किए गए। रेल सुरक्षा विभाग ने 55 अपराधियों को गिरफ्तार कर 4.4 लाख रुपये मूल्य की चोरी की रेल सामग्री बरामद की है. ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत महिला आरपीएफ कर्मियों द्वारा गर्भवती महिला यात्रियों की सहायता की गई। ई-टोइंग और विंडो-टोटिंग पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं | श्री शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि यात्री सुविधा को मुख्य फोकस क्षेत्र माना जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रानीगंज में नया फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है। कालूबथान, छोटाअम्बोना और मुग्मा में द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय स्थापित किए गए हैं। पानागढ़ स्टेशन पर नए वेटिंग हॉल का निर्माण पूरा हो चुका है और मधुपुर स्टेशन पर दो लिफ्ट का काम चल रहा है. श्री शर्मा ने यह भी कहा कि वर्ष के दौरान राजभाषा, लेखा, यांत्रिक/विद्युत, पर्यावरण और कर्मचारी कल्याण तथा अन्य विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हासिल किया ।
आरपीएफ डॉग स्क्वॉड की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष ईरवो (ERWWO)/आसनसोल और ईरवो/आसनसोल के अन्य सदस्यगण, शाखा अधिकारीगण, पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड (BS&G) के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। बाद में, श्री परमानद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्काउट्स डेन, आसनसोल जिले की ट्रैफिक कॉलोनी और 16 बटालियन कैंपस/आरपीएसएफ के "रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड" में श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष ईरवो(ERWWO)/आसनसोल की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। । श्री शर्मा ने 16वीं बटालियन के लिए आरपीएसएफ पुरुष बैरक का उद्घाटन किया। श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष ईरवो/आसनसोल ने 16वीं बटालियन (महिला बटालियन) में दुपहिया वाहन का उद्घाटन किया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?