बांकुड़ा के लाल शहीद हेड कांस्टेबल पंचतत्व में विलीन



बांकुड़ा (अमन राय ): मणिपुर राज्य अंतर्गत नरसेना नामक स्थान पर अज्ञात सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा घातक हमला किया गया था। इस हमले में केन्दीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गये एवं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद जवान में उप निरीक्षक एन सरकार आसाम के रहने वाले थे जबकि हवलदार अरूप साइनी वीर भूमि बांकुड़ा बंगाल के ग्राम -पंचाल, पो-सोनामुखी, तहसील-बिष्णुपुर , जिला - के रहनेवाले थे। शहीद का पार्थिव शरीर पहले मणिपुर से कलकत्ता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अडडा विशेष विमान से पहुंचा, जहॉं से उनका पार्थिव शरीर उनके गृहनगर लाया गया।उनके पार्थिव शरीरको हजारों लोगों की उपस्थिति में पंचतत्व में विलीन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भटटाचार्य ने पुलिस महानिदेशक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री अनीश दयाल सिंह की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए एवं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बंगाल के इस लाल पर पुष्प चक्र अर्पित करनेवालों में श्री बीएस ग्रेवाल , पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ, मिदनापुर , श्री वैभव तिवारी, आईपीएस पुलिस अधीक्षक बांकुड़ा, सीआरपीएफ उप कमाण्डेंट श्री सुरेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट लखन लाल मीणा, अमित कुमार सहित हजारों लोगों की जनसमूह एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस के सैकड़ो जवान उपस्थित थे। सीआरपीएफ द्वारा अपने साथी को शोक सस्त्र के माध्यम से अंतिम विदाई देते वक्त सभी की ऑंखें नम हो गई । अपार जनसमूह अरूप साइनी अमर रहे के नारे से दशों-दिशाओं को गुंजायमान कर रही थी और मॉ भारती अपने वीर सपूत के अंतिम विदाई पर गमगीन हो गई थी । सीआरपीएफ के महानिदेशक श्री अनीश दयाल सिंह ने अपने शोक संदेश में घटना पर शोक प्रकट करते हुए शहीद परिवार एवं वीर नारी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?