खोया हुआ मोबाइल वापस मिला लौटी राहत और मुस्कान

खोया हुआ मोबाइल वापस मिला लौटी राहत और मुस्कान

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का एक बार फिर परिचय मिला। पुलिस ने गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे, जिससे सैकड़ों परिवारों के चेहरे पर खुशी लौट आई.आज पुरुलिया टाउन थाने में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) धीराज ठाकुर, आई.पी.एस* एवं डी.एस.पी (डी.एंड.टी) की उपस्थिति में सभी बरामद मोबाइल फोन उचित सत्यापन के बाद उनके मालिकों को सौंपे गए.कार्यक्रम में मोबाइल पाकर लोगों की आंखें भर आईं। कई लोगों ने बताया कि उनका फोन खो जाने के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की मेहनत से आज उन्हें उनका जरूरी डाटा और संपर्क फिर से मिल गया।पुरुलिया जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।पुरुलिया पुलिस की यह पहल सिर्फ मोबाइल लौटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता और पुलिस के बीच भरोसे की एक नई डोर है। "आपका सहयोग, हमारी जिम्मेदारी" के मूलमंत्र के साथ पुलिस ने साबित कर दिया कि सेवा ही उनका असली धर्म है। ऐसे प्रयासों से न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा बल्कि आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0