गंगाजलघाटी थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिले के गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत एक बंद पड़े स्टील फैक्ट्री में अज्ञात हथियारबंद चोरों ने धावा बोलकर 25 नग लोहे की छड़ सहित 06 मैग्नेट( लगभग 35 टन वजन) को लेकर चंपत हो गए.शातिर गिरोह ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिए.घटना की खबर गंगाजल घाटी थाना पुलिस को मिली. पुलिस ने इस विषय में मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. थाना पुलिस की तत्परता के फल स्वरुप इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इनके गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने गुनाह कबूल किया और पुलिस ने उनके बताए हुए स्थान से चोरी के सारा सामान भी बरामद कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस अब इन शातिरों के ट्रैक रिकार्ड खंगाल रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?