जय श्री राम के जयघोष से गूंजा दुर्गापुर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य अष्टमंगला उत्सव संपन्न

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा दुर्गापुर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य अष्टमंगला उत्सव संपन्न

दुर्गापुर: औद्योगिक नगरी दुर्गापुर भक्तिमय हो उठी। बेनाचिट्टी स्थित ताल पुकुर रोड, निवेदिता प्लेस में नवनिर्मित संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में अष्टमंगला का दिव्य दरबार बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ.इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 8 दिन पूर्व हुई थी। शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय सैकड़ों कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य और मनोरम कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया था। सिर पर कलश और जय श्री राम के उद्घोष के साथ निकली इस यात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसी दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी, जिससे पूरा इलाका बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था।प्राण प्रतिष्ठा के सफल समापन के आठवें दिन आयोजित अष्टमंगला उत्सव इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। वार्ड संख्या 14 और 15 के हजारों श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।इस धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों, राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ व्यवस्था में जुटे रहे, जिसकी सभी ने सराहना की।भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।सुंदरकांड पाठ, आरती और भंडारे के साथ अष्टमंगला का यह दरबार एक यादगार उत्सव बन गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0