पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले का विधिवत शुभारंभ

पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले का विधिवत शुभारंभ

आसनसोल : आज से आसनसोल के पोलो मैदान स्थित एनसीसी ग्राउंड में आठवें पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ.

 इस अवसर पर राज्य के मंत्री मलय घटक एवं मंत्री सिद्धिक्कुल्ला चौधरी, जिला शासक एस पूनम बलम IAS,बर्दवान जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावरी, AMC के चेयरमेन चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक,उद्योगपति बिजय शर्मा, जिला एवं सूचना विभाग के अधिकारी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पुस्तक मेले की शुभारंभ की घोषणा की.

इस पुस्तक मेले में 92 वे पुस्तक की स्टॉल बनाए गए हैं, लोग अपनी रुचि अनुसार पुस्तक के संग्रह कर सकते हैं साथ ही दस खान पान की दुकान भी आपको मिलेगी.पुस्तक प्रेमी लोगों के लिए यह पुस्तक मेला काफी खास होता है और वह बेसब्री से इस मेले का इंतजार करते हैं.उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगो मे भी उत्साह देखा गया.

अतिथियों ने अपने वक्तव्य में पाठकों को किताबों के प्रति रुचि और अधिक बड़े इस पर अपने मूल्यवान वक्तव्य रखें.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0