तपती दुपहरी में दुर्गापुर सम्मान बनी शीतल फुहार


दुर्गापुर :चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे आम जनमानस के लिए दुर्गापुर की अग्रणी संस्था 'दुर्गापुर सम्मान वेलफेयर सोसाइटी' मसीहा बनकर सामने आई है। मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए, संस्था द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 'जल छत्र' (प्याऊ) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जो राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।इसी कड़ी में आज स्टील टाउनशिप के ए-जोन स्थित हॉस्टल एवेन्यू में एक भव्य प्याऊ शिविर किया गया। बढ़ते तापमान के बीच प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराकर संस्था ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शुभ्रा प्रसाद और वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने स्वयं राहगीरों को जल पिलाया और संस्था के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।इस सेवा यज्ञ को सफल बनाने में संस्था के युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा सराहनीय रही। अमन राय, अमित चौधरी और अमित राय सहित अन्य सदस्यों ने पूरे दिन सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित किया कि भीषण गर्मी में किसी भी राहगीर को पानी के लिए भटकना न पड़े।दुर्गापुर सम्मान वेलफेयर सोसाइटी' का यह छोटा सा प्रयास समाज में एक बड़ा संदेश दे रहा है कि 'जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।' जब इंसानियत का जज्बा समाज की भलाई के लिए एकजुट होता है, तो भीषण गर्मी की तपिश भी राहत की शीतल बयार में बदल जाती है। संस्था का यह अनुकरणीय कदम न केवल प्यासे राहगीरों को राहत दे रहा है, बल्कि शहर के अन्य लोगों और संस्थाओं को भी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?