बिरभूम जिले में पुलिस एवं केंद्रीय बल के जवानों का रूट मार्च

बिरभूम(अमन राय) : बिरभूम जिला पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस एवं केंद्र सुरक्षा बल इलाको में रूट मार्च कर रहे है.साथ ही वह घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे है एवं बेफिक्र होकर वोट देने का आश्वासन भी दे रहे है.यही नहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से थाना क्षेत्रो में विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर है | इसी क्रम में जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में कंचननगर डंगाल,कल्याणपुर कोटा,बौद्धाग्राम आदि इलाकों में केंद्र बल एवं पुलिस का रूट मार्च किया गया | बिरभूम जिला पुलिस का एक ही उद्देश्य है कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस की ओर से क्षेत्र में रूट मार्च सहित विशेष पुलिसिया नजर रखी जा रही है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?