दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

अंडाल(अमन राय) : स्वच्छता पखवाड़ा ( 16 मई - 31 मई 2023) पालन की शुरुआत दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दामोदर घटी निगम के सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा का पालन दिनांक 16 मई से 31 मई के दौरान किया जा रहा है.इसी क्रम में डीएसटीपीएस प्लांट में स्वच्छता पखवाड़ा के अवलोकन के लिए 16.05.2023 को तकनीकी भवन (दिव्यज्योति भवन) में डीवीसी डीएसटीपीएस के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई। इस आयोजन में डीएसटीपीएस के अधिकारियों ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत आंदोलन के अनुरूप भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने और स्वयं, परिवार, इलाके, गांव और कार्यस्थल को स्वच्छ करने में प्रतिवर्ष 100 घंटे देने की शपथ ली। अभियान की शुरुआत श्री सुधीर कुमार झा सीनियर जीएम एंड एचओपी, श्री मनोज ठाकुर, जीएम (ओ एंड एम) डीएसटीपीएस ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण करवाकर की। इस दाैरान श्री सुधीर कुमार झा सीनियर जीएम एंड एचओपीने स्वच्छता पखवाड़ा में अपने घर, ऑफिस व आसपास को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने आग्रह किया। स्वच्छता पखवाड़ा 31 मई तक चलेगा। स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के नोडल अफसर मोहम्मद शमीम अहमद ने स्वच्छता पखवाड़ा के दाैरान हाेने वाले कई कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया के इस पुरे 15 दिनों के दौरान कई सरे कार्यक्रम प्लांट परिसर , कॉलोनी और ग्रामीण इलाको में की जाएगी और स्वच्छताः के प्रति सभी को जागरूक किया जायेगा । कार्यक्रम का सञ्चालन मैनेजर इसार मोहम्मद शमीम अहमद ने किया , कार्यक्रम के दौरान उपमुख्य अभियंता , शिबानंद सिंह, अक्षय कुमार , शुभमय मुख़र्जी, डीजीएम ( मासा) श्री अरिजीत मजूमदार , श्री चंचल पाल , ,श्री मुदस्सर जावेद, श्री राजेश लायक , श्री सूरज कुमार, श्री मनोज मंडल , हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां , श्रीमती राशि अग्रवाल, श्री पतरस हंसदक श्री सुतम माझी , एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0