बांकुड़ा जिला प्रशासन एवं दुर्गापूजा आयजको की महत्वपूर्ण बैठक


बांकुड़ा (अमन राय ): पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारी लगभग अंतिम चरण में चल रही है.चाहे मूर्ति की बात कहे या पंडाल निर्माण की. सब तेज गति से चल रहा है.वही दूसरी ओर बांकुड़ा जिला पुलिस भी इस महापर्व को सफल बनाने के लिए समय रहते सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस स्वयं भी पूरे विषयों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ताकि जिले में आने वाले दर्शनार्थीयों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसी को ध्यान में रखते हुए बांकुड़ा शहर के रवीन्द्र भवन में बांकुड़ा जिले के तीन नगर पालिकाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ एक *समन्वय बैठक* का आयोजन किया गया। श्री वैभव तिवारी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, ने पूजा समितियों द्वारा पालन किए जाने वाले विभिन्न पहलुओं जैसे प्रवेश और निकास स्थान, यातायात और पार्किंग से संबंधित मामले, भीड़ परिसंचरण, सीसीटीवी उपलब्धता, इसके साथ साथ महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से बांकुड़ा एवं बिष्णुपुर शहर के पूजा गाइड मानचित्रों का शुभारंभ भी किया गया, इसके उपरांत पूजा समितियों को चेक वितरित किए गए।बैठक में जिला शासक सियाद एन, आईएएस, एमओएस ज्योत्सना मंडी, पश्चिम बंगाल सरकार, एमपी बांकुड़ा अरूप चक्रवर्ती, श्रीमती अनुसूया रॉय, सभाधिपति बांकुड़ा जिला परिषद इसके अलावा अन्य कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने आगामी त्योहार को सफल करने के उद्देश्य से अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?