दुर्गापुर के बिधाननगर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया सूर्योदय

दुर्गापुर के बिधाननगर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया सूर्योदय

दुर्गापुर (तारकेश्वर राय ):औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के बिधाननगर में सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। एसकेएस ग्रुप द्वारा निर्मित अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यह संस्थान केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि इस अंचल के लाखों लोगों के स्वास्थ्य और सुनहरे भविष्य की एक मजबूत नींव है।मुख्य अतिथि और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने रिबन काटकर और अनावरण पट्टिका का अनावरण कर अस्पताल व कॉलेज के विभिन्न विभागों और आधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया।मंच पर राज्य मंत्री डॉ. शराद्वात मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, सुमना सरकार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नारायण स्वरूप निगम (IAS), दुर्गापुर की SDM अंकिता अग्रवाल (IAS) और विधायक चंद्रशेखर बनर्जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस विशाल परियोजना के सूत्रधार और एसकेएस ग्रुप के चेयरमैन एस.के. शर्मा के अथक प्रयासों की सभी वक्ताओं ने खुलकर सराहना की।इस पहल से दुर्गापुर और आसपास के जिलों (बांकुड़ा , पुरुलिया, बीरभूम) के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कोलकाता या महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।बिधाननगर में स्थापित एसकेएस ग्रुप का यह नया मेडिकल कॉलेज केवल दुर्गापुर के मानचित्र पर एक और चिकित्सा संस्थान नहीं है, बल्कि यह उम्मीद की एक ऐसी किरण है जो हर जरूरतमंद चेहरे पर मुस्कान लौटाने का माद्दा रखती है। स्वास्थ्य और शिक्षा का यह अनूठा संगम इस पूरे क्षेत्र की तसवीर और तकदीर दोनों बदलने की पूरी क्षमता रखता है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब दूरदर्शिता और सेवाभाव मिलकर काम करते हैं, तो प्रगति के नए कीर्तिमान स्वतः रच जाते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0