मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दौर में बंगाल बना निवेशकों की नई पसंद

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दौर में बंगाल बना निवेशकों की नई पसंद

पुरुलिया (तारकेश्वर राय ):पश्चिम बंगाल के औद्योगिक परिदृश्य में सोमवार का दिन एक नए और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में निवेश का एक नया दौर शुरू हो चुका है, जिसकी बानगी पुरुलिया के रघुनाथपुर में देखने को मिली। यहां मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा अमित मेटेलिक के नए ग्रीनफील्ड प्लांट की भव्य आधारशिला रखी गई।​यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महज एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि बंगाल के आर्थिक कायापलट का एक मजबूत प्रतीक है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह पूरी तरह से 100% प्रदूषण-मुक्त तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक प्लांट होगा। इससे स्थानीय पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए और सुनहरे अवसर पैदा होंगे।शिलान्यास समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल अब देश भर के निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित और तीव्र गति से आगे बढ़ने वाला गंतव्य बनेगा। रघुनाथपुर से शुरू हुई यह विकास यात्रा पूरे राज्य को 'सोनार बांग्ला' के सपने की ओर ले जाएगी।पश्चिम बंगाल का सियासी और आर्थिक नक्शा अब तेजी से बदल रहा है। एक वह दौर था जब उद्योगों के नाम पर राज्य केवल अतीत की यादों में सिमट कर रह गया था, और आज रघुनाथपुर की धरती पर गड़ी यह आधारशिला इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि योग्य नेतृत्व बदलते ही किसी क्षेत्र की नियति भी बदल सकती है।अमित मेटेलिक का यह प्रदूषण-मुक्त मेगा प्लांट केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह उस मजबूत भरोसे की इमारत है जो वर्तमान सरकार ने निवेशकों और आम जनता के दिल में जगाई है। यदि विकास की यह गति और प्रतिबद्धता यूं ही बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब "सोनार बांग्ला" का नारा एक जीवंत और समृद्ध हकीकत बनकर उभरेगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0