बांकुड़ा थाना पुलिस को मिली कामयाबी चोरी कांड में एक शातिर पुलिस की गिरफ्त में
बांकुड़ा(अमन राय): बांकुड़ा जिले के बांकुड़ा थाना अंतर्गत शिकरिया पाड़ा रानीगंज मोड़ के पास कुछ दुकानों में बीते कुछ दिन पहले शातिरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था | बांकुड़ा थाना पुलिस को इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मौके से मिले कुछ तत्व एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच करते हुए इस मामले में एक शातिर अपराधी को पकड़ा है | शातिर का नाम सूरज दे(26) है | वह शहर के पोद्दार पड़ा के निवासी है | पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए सामान को बरामद किया है | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | उक्त मामले की जानकारी बांकुड़ा डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी | इस मौके पर थाना के इंस्पेक्टर निर्मल सरकार के अलावा और भी अधिकारी गण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?