बेलियातोड़ थाने पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान
बांकुड़ा(अमन राय ) : बांकुड़ा जिला पुलिस लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जहां एक ओर पुलिस पूरी तरह तत्पर है | वही पुलिस अपने सामाजिक दायित्व को भी बखूबी निभा रही है | जिलेभर में चल रही पलक योजना से सैकड़ों लोगों का नेत्र जांच करवाया जा रहा है इसके साथ ही जिन लोगों की नेत्र की ऑपरेशन की जरूरत है उनके आंखों का ऑपरेशन भी करवाया जा रहा है | पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये इसके लिए सेफ लाइफ सेव लाइफ के तहत भी जागरूकता अभियान जारी है | इसी क्रम में आज बेलियातोड़ थाना पुलिस की ओर से सेफ ड्राइव सेव लाइफ के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इस मौके पर थाना क्षेत्र के ऑटो टोटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर,एंबुलेंस ड्राइवर के साथ पुलिस ने बैठक की और इधर-उधर गाड़ी या टोटो पार्किंग ना करने सहित टफिक नियमों के बारे में बताया गया | कार्यक्रम में बेलियातोड़ थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे | पुलिस को उम्मीद है कि पुलिस की इस जागरूकता कार्यक्रम से आने वाले दिनों में ट्राफिक दुर्घटना में कमी आएगी |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?