डीटीपीएस सीएसआर के अंतर्गत आने वाले गांव के हर गली होंगे सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन

डीटीपीएस सीएसआर के अंतर्गत आने वाले गांव के हर गली होंगे सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन

सीएमआरआई दुर्गापुर के साथ डीवीसी डीटीपीएस 10 और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का किया करार 

अंडाल(अमन राय) : स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उत्पादन करने की प्रतिबद्धता की ओर, और बिजली के पारंपरिक स्रोत की निर्भरता को कम करने के क्रम में डीवीसी, डीटीपीएस सीएसआर के तहत आने वाले गांवों में सामुदायिक स्थानों पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने जा रही है ताकि गांव के प्रत्येक गली को निर्बाध स्ट्रीट लाइटिंग सुनिश्चित की जा सके जो न केवल ग्रामीणों के गुणवत्ता मानकों में सुधार करेगी बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और प्रकृति के अनुकूल भी होगी। इस संबंध में सीएसआर डीटीपीएस के तहत पिछले वर्ष 10 सोलर स्ट्रीट लाइट 5 गांवों ( अर्जुनपुर, अंगदपुर, पुरूसा , रातुरिया, सुकान्तोपल्ली ) में लगाई गई थी इस वर्ष और 10 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए सीएमईआरआई दुर्गापुर के साथ एक करार किया गया है जिसके लिए आज एक चेक वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान डीटीपीएस श्री मलय बाल के हाथों से सीएमईआरआई दुर्गापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पार्थ सारथी पाल , डॉ. बिसवाजित चक्रबोरती , श्री विनय तिगगा को डीटीपीएस के सम्मेलन कक्ष में डीटीपीएस अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया । इस अवसर पर श्री बल ने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट गांवों में सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से स्थायी एवं समुचित रौशनी के की सुविधा सुनिश्चित करेगी, डिवीसी आने वाले समय मे समस्त ग्राम को सौर ऊर्जा से संचालित व्यवस्था मे ले जाने का प्रयास करेगी, आने वाले समय मे ऊर्जा का ये ही स्रोत सस्टैनबल है और प्रदूषण मुक्त है |  मैनेजर सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा की परियोजना दीपावली से पहले समाप्त करने का डेड्लाइन सीएमआरआई को दिया है उपरांत सौर स्ट्रीट लाइट ग्राम समिति को सौंप दी जाएगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0