भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाई गई

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाई गई

 दुर्गापुर :9 अगस्त को हर साल भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाया जाता है। 9 अगस्त को ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था। इस दिवस का पालन दुर्गापुर मे भी किया गया. दुर्गापुर सब डिविजनल सेवादल के आह्वान पर दुर्गापुर कनिस्क रोड में यह दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय मौजूद थे.उन्होंने गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. तरुण रॉय ने उस समय के भारत छोड़ो आंदोलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला.इस दिन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. इस कार्यक्रम में इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा और कांग्रेस सेवादल के अमल हलदर, तुषार घोष समेत अन्य नेता मौजूद थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0