कांकरडांगा गांव में आईएसपी द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम

कांकरडांगा गांव में आईएसपी द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम

दुर्गापुर(अमन राय) : 5 नवंबर को सीएसआर मॉडल स्टील विलेज,काँकरडांगा में सतर्कता एवं सीएसआर विभाग द्वारा एक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सौ से ज्यादा आईएसपी सीएसआर की महिला लाभार्थी के साथ साथ आईएसपी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जीएस वेणुगोपाल, सीजीएम (सतर्कता एवं एसीवीओ) ने अपने संबोधन में सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण एवं दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार पर बात करते हुए कहा कि हम आम तौर पर भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इसका बड़े पैमाने पर समाज पर प्रभाव पड़ता है और इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए समुदाय के सतर्क हस्तक्षेप की आवश्यकता है। बिनोद कुमार, सीजीएम (टीएस एवं सीएसआर) ने कहा कि इस्को स्टील प्लांट के आसपास रहने वाली वंचित महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए आईएसपी सीएसआर के माध्यम से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने आईएसपी की सीएसआर पहल के तहत विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की महिला प्रशिक्षुओं की बेहतर कीमत प्राप्ति और सार्थक आय सृजन के लिए उत्पादों के ऑनलाइन विपणन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का समापन गांव की महिलाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0