डीएसटीपीएस में डीवीसी का 77वाॅं स्थापना दिवस समारोह 

डीएसटीपीएस में डीवीसी का 77वाॅं स्थापना दिवस समारोह 

दामोदर घाटी के लाखों चेहरे पर मुस्कान लाते हुए तथा विद्युत का उत्पादन, पारेषण व वितरण करते हुए डीवीसी राष्ट्र के विकास में सतत समर्पित - जीएम सुधीर कुमार व्यास

अंडाल (दुर्गापुर) : 7 जुलाई, 2024 को दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, डीवीसी, अंडाल में दामोदर घाटी निगम का 77वाॅं स्थापना दिवस समारोह बड़े जोश-खरोश के साथ मनाया गया। प्लांट परिसर में स्थित शौर्य भवन के समक्ष महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री सुधीर कुमार व्यास ने डीवीसी ध्वज फहराया। तदुपरांत डाॅ. मेघनाथ साहा और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जीएम श्री एस. के. व्यास और महाप्रबंधक (एफजीडी) श्री सुखदेव खाॅं ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर मुक्त गगन में गुब्बारे छोड़े, केक काटे तथा निकट के प्रांगण में वृक्षारोपण किये। समारोह को संबोधित करते हुए जीएम श्री एस. के. व्यास ने डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीवीसी 7 जुलाई, 1948 में "दामोदर घाटी निगम" अधिनियम संख्या XIV, वर्ष 1948 के अंतर्गत अस्तित्व में आया और इसने दामोदर नदी के अभिषाप को वरदान में बदल दिया। घाटी के लाखों चेहरे पर मुस्कान लाते हुए तथा विद्युत का उत्पादन, पारेषण व वितरण करते हुए डीवीसी राष्ट्र के विकास में अनवरत महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहा है। डीवीसी बाढ़ नियंत्रण, जल संसाधन के कुशल प्रबंधन, वनीकरण, भू-संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं घाटी क्षेत्र में सामाजिक एकता संबंधी योजनाओं के प्रोन्नयन में भी अहम योगदान दे रहा है। आज निगम अक्षय ऊर्जा की पूर्ति हेतु सौर ऊर्जा उत्पादन के रूप में विस्तारित हो रहा है।मौके पर प्लांट के प्रबंधक (सिविल) श्री संजीब बराट तथा जेई (यां.) श्री लिटन राॅय को वर्ष 2023-24 के लिए डीएसटीपीएस का इम्प्लाई ऑफ द ईयर पुरस्कार स्वरूप पाॅंच-पाॅंच हजार रुपये का चेक, प्रमाण-पत्र और ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाॅं ने संचालित किया। समारोह में डीजीएम ए. मजुमदार, एस.एन. सिंह, आर.के. लायेक, विशाल अग्रवाल, प्रबंधक एस. चक्रवर्ती, अनिर्बान पाल, शमीम अहमद, राशि अग्रवाल, एम. प्रसाद सिंह, पतरस हाॅंसदा आदि अधिकाधिक संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व अन्य कार्मिक शामिल हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0