बड़जोड़ा थाना पुलिस की मुस्तैदी से 6 शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल बरामद

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ): बांकुड़ा जिला पुलिस की मुस्तैदी का एक और उदाहरण सामने आया है। बड़जोड़ा थाना पुलिस ने अपनी तत्परता और पेशेवर जांच से जनरेटर चोरी की एक बड़ी वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया।गौरतलब है कि गत 3 अक्टूबर की रात बड़जोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक डेकोरेटर की दुकान से अज्ञात चोरों ने 3 कीमती जनरेटर पर हाथ साफ कर दिया था। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल था। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर बड़जोड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए तीनों जनरेटर बरामद कर लिए गए, साथ ही चोरी के सामान की ढुलाई में इस्तेमाल किया गया पिक-अप वैन भी जब्त किया गया है।बड़जोड़ा थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस की सक्रियता ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता। इस सफलता ने आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?