रक्तदान से कई लोगों की जान बचाते हैं रक्तदाता रक्तदान महा दान है संचयन साहा 

रक्तदान से कई लोगों की जान बचाते हैं रक्तदाता रक्तदान महा दान है संचयन साहा 


 
सीएसआर के तहत डीएसटीपीएस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 70 इकाई  रक्त संगृहीत


 
अंडाल(अमन राय) : आजादी के बाद से ही दामोदर घाटी निगम ( डीवीसी) सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतत सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका  निभाता आ रहा है | डीएसटीपीएस  अंडाल पिछले कई वर्षो से अपने सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा व जवाबदेही के साथ अनुपालन करता रहा है,    रक्तदान जिससे कइयों की जान बचायी जा सकती है, रक्तदान सबसे बड़ा दान है   उक्त बातें  मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा ने  दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत् केंद्र ( डीएसटीपीएस) में सीएसआर के तहत आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कहा |

परियोजना के दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण केंद्र में शिविर का परियोजना प्रधान संचयन साहा , , महाप्रबंधक  (ओ एंड  एम् )  सुधीर व्यास   , महाप्रबंधक (एफजीडी)  सुखदेव खान , उपमहाप्रबंधक  अरिजीत मजूमदार ,  उप मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डा. किशन मंडल एवं  डा. ए के दास के गौरवमयी उपस्थिति में  विधिवत दीप  प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया , श्री साहा ने दुर्गापुर महकमा अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र एवं डीएसटीपीएस मेडिकल यूनिट  के सहयोग से सीएसआर के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में कहा की सीएसआर के तहत डीएसटीपीएस प्रत्येक वर्ष  दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है जिससे हमारी कोशिश होती है समय पर किसी को रक्त की कमी न हो और कइयों की जान बचाई जा सके  ,  उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी। मोके पर कई अधिकारीगण तथा  वरिष्ठ अधिकारी , प्रबंधक मनोज मंडल, , संजीब बराट,  बासुदेब चक्रबोर्ती अभिजीत कर्मकार, आतिश पांडा , सजल दे , अरुण दास, विभाष डांग  ,  काशिफ रिज़वी , समेत कई ठेका श्रमिकों, ग्रामीणों,   ने कुल 70 यूनिट रक्त दान किया |
शिविर को सर्वांगीण सफल बनाने में मेडिकल यूनिट की और से सब्यसाची महाता, रजत कांति खटुआ, प्रदीप दत्ता , अचिन्तो दास   परयोजना से देबासिस दास , शुभाशीस गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही| इसके लिए सीएससार विभाग के प्रबंधक शमीम अहमद ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0