सुरमई शाम में बही परोपकार की धारा दुर्गापुर में म्यूजिकल एसोसिएशन का सफल रक्तदान शिविर

सुरमई शाम में बही परोपकार की धारा दुर्गापुर में म्यूजिकल एसोसिएशन का सफल रक्तदान शिविर

दुर्गापुर: सामाजिक सरोकार और कला के अनूठे संगम का नजारा बीते दिन दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के विजोन देशबंधु भवन में देखने को मिला। यहाँ 'दुर्गापुर म्यूजिकल परफॉर्मेंर्स एसोसिएशन' द्वारा रक्तदान शिविर एवं भव्य सांस्कृतिक अनुष्ठान का सफल आयोजन किया गया।दिन की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जहाँ रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो स्थानीय ब्लड बैंक की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा।कार्यक्रम में डीएमसी चेयरपर्सन आनंदित मुखर्जी भी पहुंची. उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की. रक्तदान शिविर के पश्चात संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मधुर संगीत और गायकी का जादू ऐसा चला कि वहाँ मौजूद श्रोता देर तक मंत्रमुग्ध होकर तालियाँ बजाते रहे।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संस्था के कर्मठ सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। मुख्य रूप से श्रीकांत मंडल, तपन मंडल, अजय प्रमाणिक, बबुन चौधरी, अमित सिंघारॉय, श्रेया चौधरी, सौमोजित चौधरी, राणा आचार्य और शुभोजित दास सहित अन्य कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य कला के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा देना है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0