सीआरपीएफ दुर्गापुर कैम्प की 58वें स्थापना दिवस की धूम
दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र दुर्गापुर में 58वें स्थापना दिवस बड़े ही गौरव एवं हर्ष के साथ मनाया गया। इस पावन बेला पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के प्रमुख श्री *नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक* की अध्यक्षता में कैंप के शहीद स्थल पर वीर शहीदों को श्रधांजलि देने के पश्चात पदकों से सुसज्जित सेरेमोनियल गार्ड की सलामी लेने के साथ ध्वज फहराया गया। सर्वप्रथम, मुख्य अतिथि श्री नदीम अहमद समदानी ने उपस्थित सभी को तथा उनके परिवारजनों को दुर्गापुर के इस कैम्प की 58वें स्थापना की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने उद्बोधन में श्री समदानी ने इस कैम्प की इतिहास जो कि 01 अगस्त 1968 को राजस्थान प्रांत के किसनगढ जिले में खड़ी की गयी जो आगे चलकर 01 मई 1975 को इसे दुर्गापुर में शिफ्ट किया गया । इस कैंप को इस भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ढांचागत विकसित करते हुए एक सुसज्जित परिसर बनाने में जुटे समस्त कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ बहादुरों को स्मरण किया गया तथा लगातार क्रम में केरिपुबल की समस्त परिसरों के प्रतिस्पर्धा में समूचे भारतवर्ष में सर्वोत्तम परिसर का खिताब वर्ष 2018, 2020 के साथ वर्ष 2022 में सर्वोत्तम परिवार कल्याण केंद्र और वर्ष 2023 में सर्वोत्तम मास्टर कैंटीन का खिताब पाना अपने आप में गौरवता का परिचायक है।मुख्य अतिथि द्वारा कैंप सुरक्षा पर जोर देते हुए अपनी ड्यूटी को पूरी कर्मठता, सत्यनिष्ठा एवं लगनशीलता के साथ कर्तव्यनिर्वहन करने की सलाह दी गई। अपने अंतर्मन से संकल्पि होते हुए ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता को मूर्त रूप देने की भी अपील की गई। दिनभर जवानों के बीच कई प्रतियोगी कार्यक्रम, खेल-कूद के साथ महिलाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि समेत समस्त अधिकारियों ने जवानों के साथ बड़ाखाना के रूप में रात्रि-भोज किया। इस अवसर पर कैंप परिसर के सभी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी एवं जवान उत्साह के साथ शामिल हुए और हर्षोल्लास तथा भव्यता के साथ 58वें स्थापना दिवस मनाया गयाp।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?