काली पूजा दीपावली को लेकर बाराबनी थाना पुलिस का जागरूकता अभियान

काली पूजा दीपावली को लेकर बाराबनी थाना पुलिस का जागरूकता अभियान

आसनसोल (अमन राय ): काली पूजा एवं दीपावली में बस कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में लोग अपने घर की साफ सफाई के साथ-साथ इन त्योहारों के लिए विभिन्न मनपसंद वस्तुएं खरीदारी भी कर रहे हैं. वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान के माध्यम से अपील की जा रही है कि इन त्योहारों सीजन में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए त्योहारों का आनंद लें इस त्योहार को लेकर आसपास बाजार में तरह-तरह की आतिशबाजी और सट्टा देखने को मिलता है. जिस पर सरकार ने पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसी को ध्यान में रखते हुए बाराबनी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बाराबनी रेलवे गेट क्षेत्र में पटाखा दुकानों की तलाशी ली तो कई हजार रुपये के प्रतिबंधित पटाखे मिले इन पटाखों को पुलिस ने जब्त किया. बाराबनी थाना पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी प्रतिबंधित पटाखों का प्रयोग न करे। साथ ही थाना द्वारा पूरे क्षेत्र में नजरदारी भी की जा रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0