शिल्पांचल में भक्ति भाव से मनाया गया छठमहापर्व 

शिल्पांचल में भक्ति भाव से मनाया गया छठमहापर्व 

शिल्पांचल : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल में भी पूरे भक्ति भाव से छठ वृत्तियां द्वारा पालन किया गया.छठ एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें सूर्यास्त एवं सूर्योदय के दोनों स्वरूप की पूजा की जाती है. दुर्गापुर के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यक्तगण उपस्थित थे. सभी ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं. इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस नेता तरून रॉय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दुर्गापुर के विभिन्न घाटों पर पहुंचे.एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं सूर्य भगवान से सभी के लिए मंगल कामना करता हूं. उन्होंने कहा दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में हम सभी बंगाली और बिहारवासी एकता एवं भाईचारे के साथ रहते हैं। हम दुर्गा पूजा मनाते हैं, हम छठ पूजा और अन्य त्योहार भी मनाते हैं, यही हमारी परंपरा चलते आ रही है और मुझे उम्मीद है यह आगे भी ऐसे ही भाईचारा के साथ चलते रहेगी. मैं सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0