पुरुलिया जिले के जांबाज पुलिस बल के प्रयास से बड़ी घटना टली 

पुरुलिया जिले के जांबाज पुलिस बल के प्रयास से बड़ी घटना टली 

पुरुलिया (अमन राय ): आम लोग अपने परिवार के साथ घर में शांति से सो पाते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है उनकी रक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है. पुलिस के इस संकल्पित ड्यूटी से कई सफलता भी मिली है. जिसकी प्रशंसा पुलिस विभाग एवं आम लोगों ने भी की है. ताजा मामला सामने आया है पुरुलिया जिले के संतूरी थाना क्षेत्र से जहां पुलिस टीम की तत्परता ने एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया . मामला है संतूरी थाने के दो निकाय वालंटियर थाने के समीप बाजार में रात्रि ड्यूटी पर थे । अचानक वहां एक बिल्डिंग की निचली मंजिल से धुआं निकलता देखा गया। इमारत में दूसरी मंजिल पर बैंक और भूतल पर दुकानें, गोदाम और आवास हैं। देखते ही देखते आग लपटों में फैल गई। ड्यूटी पर तैनात दोनों वॉलिंटियर्स ने दौड़कर थाने पहुंचे और मामले की सूचना वहां मौजूद अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही स्वयं थाने के ओसी सहित अन्य अधिकारी-बल बचाव कार्य में लग गए.साथ ही पानी उपलब्ध कराकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल की गाड़ी पहुंची और बाकी लोगों की देखभाल एवं बचाव कार्य किया गया. इस अभियान के दौरान एक अधिकारी बीमार पड़ गया। उपस्थित नागरिक स्वयंसेवकों की सूझबूझ और थाने के बल-अधिकारियों की कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया। बैंक के दस्तावेज एवं जरूरी कागजात सुरक्षित है । बाजार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. लेकिन बड़ा नुकसान और जनहानि टल गई। संतूरी थाने के इस प्रयास से जिला पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में खासी प्रशंसा हो रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0