कमिश्नरेट की पुलिस का अपने अधिकारी से मिलो कार्यक्रम निरंतर जारी
दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विगत कुछ दिनों से शुरू की गई एक पहल मीट योर ऑफिसर के तहत अधिकारी विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. लोगों की शिकायतें सुनने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका समाधान का भी प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोग थाने में जाकर बड़े अफसरों से मिलने का मौका मिल रहा है वही उनके समस्याओं का समाधान होने से लोगों में काफी उत्साह है. वही बड़े अधिकारी थाने में बैठकर क्षेत्र के कानून व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने कोकोवेन थाने मे क्षेत्र के लोगों से मिले उनकी समस्याएं सुनकर कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से समाधान करने का आश्वासन भी दिए | साथ ही मोबाइल चोरों से रिकवरी की गई विभिन्न मोबाइल सेट उनके असली मालिक को कागजात देखने के उपरांत उन्हें सौंप दिया गया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?