ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

साकतोड़िया(अमन राय) : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से सितम्बर माह,2023 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 30.09.2023 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से एक अधिकारी तथा तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री सनत कुमार मंडल प्रबंधक(सचिवालय) एवं कर्मचारियों में श्री देवनाथ मुखर्जी कार्यालय अधीक्षक, श्री सुभाशीष परमानिक लेखापाल तथा श्री अफ़ताब अहमद ड्राइवर शामिल हैं। सेवानिवृति के इस अवसर पर उन्होंने कंपनी में अपने द्वारा दिये गए योगदान व अपने कार्यकाल के अनुभव को सभी उपस्थितगण के साथ साझा किया, एवं कंपनी को धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यालय की भांति ईसीएल के क्षेत्रों में भी सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम में ईसीएल के निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं की गरिमामयी उपस्थिती रही एवं उन्होंने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी में दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0