डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यशाला 

डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यशाला 

अंडाल (अमन राय ) : दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, दामोदर घाटी निगम, अंडाल में राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 जून 2024 को विधिवत संपन्न हुआ। राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन प्लांट के दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया। इसका उद्घाटन श्री संचयन साहा, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, श्री सुधीर कुमार व्यास, महाप्रबंधक (ओ व एम) व श्री सुखदेव खां, महाप्रबंधक (एफजीडी) ने मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में परियोजना के विभिन्न अनुभागों से नामित 40 (चालीस) वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए जिसमें सभी विभागाध्यक्ष व कार्यालय प्रधान थे। परियोजना प्रधान ने कार्यशाला की सफलता की शुभकामनाऍं देते हुए कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदी सरल भाषा है। इसमें सहजता से सरकारी कार्यों को किया जा सकता है। आमंत्रित बतौर मुख्य प्रवक्ता श्री विश्वजीत मजुमदार, सहायक निदेशक (राजभाषा), राजभाषा विभाग, भारत सरकार, हिंदी शिक्षण योजना, दुर्गापुर केंद्र ने "राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन के विविध पहलू" विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। श्री अरिजीत मजुमदार, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) ने उद्घाटन भाषण दिया। हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाॅं ने कार्यशाला को संचालित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0