नीमचा फाड़ी पुलिस की सक्रियता

नीमचा फाड़ी पुलिस की सक्रियता

रानीगंज : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना अंतर्गत नीमचा फाड़ी पुलिस को क्षेत्र के जे के नगर बादकोठी के निवासी किरण सिंह के घर में चोरी की घटना की शिकायत मिली थी | उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी इसी बीच शातिरो ने मौका का फायदा उठाते हुये यह घटना को अंजाम दिया था | घटना की शिकायत मिलते ही फाड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस शातिरो को पकड़ने में जुट गई थी एवं आखिरकार शातिरो को धर दबोचा | पुलिस ने दो शातिरो को पकड़ा है जो जे.के नगर जबलपुर के जोरघोड़ा निवासी जितेन भुइयां (25) एवं चलबलपुर बात कोठी निवासी रंजन रजवार (22)शामिल है | पुलिस इन दोनों के पास से चोरी किये गये सामान भी बरामद की है | पुलिस ने 32 इंची का एलईडी टीवी,स्टैंड फैन,मिक्सर ग्राइंडर,इलेक्ट्रॉनिक आयरन, म्यूजिक सिस्टम सहित सभी सामान बरामद किये हैं | इसी बीच दोनों शातिरो को पकड़कर पुलिस ने नाट्य रूपांतरण किया एवं दोनों शातिरो को घटनास्थल पर ले जाकर कैसे घटना को अंजाम दिया वह लोगों ने पुलिस को बताया | पुलिस दोनों शातिरो को पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके साथ ही इनके ट्रेक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0