गंगाजलघाटी पुलिस ने पकडा अवैध कोयला
बांकुड़ा : बांकुड़ा जिला पुलिस का विभिन्न थाना क्षेत्र में नाका चेकिंग अभियान जारी है | पुलिस के इस नाका चेकिंग से सफलता भी मिल रही है | पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नाका चेकिंग से कई अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सकी है | इसी क्रम में जिले के गंगाजल घाटी पुलिस ने औचक छापेमारी कर साइकिल पर अवैध रूप से कोयला ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कुछ अन्य लोग साइकिल छोड़कर भाग गये । पुलिस के पूछताछ में पता चला कि वे मलियारा नित्यानंदपुर रोड के रास्ते गंगाजलघाटी होते हुये बांकुड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की मानें तो इस तरह के अवैध कारोबार करने वाले शातिरो को पुलिस जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी | पुलिस ने कुल आठ साइकिलें और बारह क्विंटल कोयला जब्त किया गया है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?