सुरक्षित सड़क सुरक्षित पश्चिम बंगाल मेमारी में पुलिस ने स्कूली छात्रों को दिए जीवन रक्षक टिप्

सुरक्षित सड़क सुरक्षित पश्चिम बंगाल मेमारी में पुलिस ने स्कूली छात्रों को दिए जीवन रक्षक टिप्

पूर्व बर्धमान : ​पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देशानुसार राज्य भर में चलाए जा रहे 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' के तहत पूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना पुलिस की ओर से एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना था।​सेमिनार में मेमारी थाने के प्रभारी अधिकारी ब्रजगोपाल हालदार समेत ट्रैफिक पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और ओवरस्पीडिंग से होने वाले गंभीर खतरों की जानकारी दी | पुलिस की इस पहल की स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि स्कूली स्तर पर ऐसे आयोजनों से बच्चों में कम उम्र से ही जिम्मेदारी और यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित होगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0