कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएमपीएफ संबंधी कार्यशाला का सफ़ल आयोजन

* सीएमपीएफ कमिश्नर की रही प्रमुख उपस्थिति

* ईसीएल के आठ क्षेत्रों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में आज (19/06/2023) सीएमपीएफ संबंधी एक विशिष्ट कार्यशाला का सफ़ल आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल के आयुक्त श्री विजय प्रसाद मौजूद रहे। उनके साथ, कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल से सहायक आयुक्त श्री अपूर्व पाठक व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनके साथ ईसीएल मुख्यालय से विभागाध्यक्ष (पीएफ व पेंशन) श्री सुब्रत दासगुप्ता, विभागाध्यक्ष (कल्याण व सीएसआर) श्री मंज़ूर आलम, श्रीमती रश्मि रंजन व श्रीमती सुमेधा रश्मि विशिष्ट रूप में उपस्थित रहे। वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व स्टाफ़ अधिकारी (खनन) श्री पी. के. नंदी ने किया। ग़ौरतलब है कि पीएफ व पेंशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने एवं सभी को जागरूक करने के उद्देश्य के साथ आयोजित इस विशेष कार्यशाला में ईसीएल के आठ क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?