बेनाचिटी से ट्रंक रोड तक गूंजे न्याय के नारे
दुर्गापुर न्यूज़ :बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे निरंतर अत्याचार, हिंसा और हत्याओं की घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), दुर्गापुर प्रखंड ने गुरुवार को हुंकार भरी। संगठन की ओर से शहर में एक विशाल विरोध रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।यह विरोध रैली दुर्गापुर के व्यस्त बेनाचिटी पांचमाथा मोड़ से शुरू हुई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिनमें बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा की मांग की गई थी। गगनभेदी नारों के साथ यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ट्रक रोड गोलाई के पास जाकर संपन्न हुई। वहां कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका।दुर्गापुर प्रखंड संपादक मयूर शर्मा के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन पूरा किया गया। जिसमें युवा पुरुष महिला ने भाग लिया
Click Here to Visit
What's Your Reaction?