अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्गापुर कांग्रेस सेवा दल का कार्यक्रम


संवाददाता दुर्गापुर:भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में यह दिन देश भर के विभिन्न स्थानों साथ-साथ दुर्गापुर में भी उचित गरिमा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर दुर्गापुर कांग्रेस सेवा दल ने भी नेहरू भवन, काशीराम दास रोड, इस्पात नगर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय ने यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अन्य लोगों में इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, दुर्गापुर कांग्रेस सेवादल के चेयरमेन अमल हलदर, तुषार घोष, असीम साहा, महिला कांग्रेस नेता संगीता घोष और अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता तरूण ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर तरुण रॉय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्याग्रह आंदोलन के संस्थापक थे। उनके द्वारा ही निरंकुशता के विरुद्ध जनता की अवज्ञा और असहयोग की घोषणा की गई। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, महिलाओं की आजादी, विभिन्न जातीय समूहों के बीच भाईचारे की स्थापना, जातिगत भेदभाव को खत्म करने, देश की आर्थिक समृद्धि के लिए पूरे भारत में अभियान चलाया। इन सबके मूल में भारत की विदेशी शासन से मुक्ति थी। आज समाज में विभिन्न क्षेत्रों में जो हिंसा और अमानवीयता दिखाई देती है, वह महात्मा गांधी की है हम सभी को सत्य और अहिंसा के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?