सिविक वॉलिंटियर्स की तत्परता से बचाई गई जान
दुर्गापुर : दुर्गापुर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब दो सिविक वॉलिंटियर्स, एमडी नदीम खान और बिट्टू देबनाथ, ने तत्परता दिखाते हुए एक एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

13 जून 2025 को कनिष्क रोटरी के पास हुए एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर दोनों सिविक वॉलिंटियर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अमीनुर रहमान खान को इसकी खबर दी। वह भी घटना स्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को डीएसपी मेन अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल व्यक्ति के परिजनों को भी उनके घर जाकर खबर दी गई और उन्हें अस्पताल में बुलाया गया। डीएसपी अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल रेफर किया, जहां सिविक वॉलिंटियर्स ने परिजनों के साथ वहा गए और घायल व्यक्ति को भर्ती कराने में मदद की।
इस घटना से सिविक वॉलिंटियर्स एवं उनके सुपीरियर की तत्परता और मानवता की सेवा की भावना को शहर के लोगों ने सराहा। यह घटना एक बार फिर से सिविक वॉलिंटियर्स की भूमिका को उजागर करती है, जो समाज के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?