ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से अक्तूबर, 2022 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान में मो॰ अंजार आलम, निदेशक (वित्त), की अध्यक्षता मेँ आज एक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस माह मुख्यालय से तीन अधिकारी तथा पाँच कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है ।

निदेशक (वित्त), ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कंपनी में योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की । इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?