गुमशुदा युवक की तलाश में प्रशासन

गुमशुदा युवक की तलाश में प्रशासन

दुर्गापुर(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के काकसा थाना क्षेत्र के बमुनारा से एक युवक के लापता होने की खबर पुलिस को मिली है | युवक 18 तारीख से लापता है | युवक का नाम सुदीप हांसदा पिता का नाम सुखचंद हांसदा है वह दुर्गापुर के डीपीएस स्कूल के कक्षा 9 का छात्र है | लापता युवक ने हरे रंग की टीशर्ट और नीली जींस पैंट पहन रखी है वह साइकिल चला रहा है | पुलिस की और से छानबीन चल रही है | इसी दौरान पुलिस को सीसीटीवी के माध्यम से लापता युवक साइकिल चलाते हुए दखिनेश्वर मोड डनलप की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है | पुलिस की ओर से सभी ट्रैफिक सिविक और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर उसकी तलाश की जा रही है उसकी ट्रेस या जानकारी मिलने पर 9732249250 या 7450826040 पर सूचित करें | इसे वेस्ट बंगाल मिसिंग पोर्टल में भी अपलोड किया गया है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0