सोनपुर बाजारी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया 

सोनपुर बाजारी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया 

 पांडेश्वर(अमन राय) सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन के कुशल मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर सोनपुर बाजारी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए सजावटी गमला/प्लान्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं से सजावटी गमले/प्लान्टर बनाए।

प्रत्येक छात्र को कपड़े के बैग वितरित किए गए और उन्हें कपड़े के बैग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के टैगोर नजरुल हॉल में किया गया था | इस कार्यक्रम में आसपास के स्कूल के लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया | इस मौके पर सोनपुर बजारी क्षेत्र के एक अधिकारी ने पर्यावरण के महत्व के ऊपर आपने विचार रखें | कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया | यह कार्यक्रम मिशन लाइव के तहत आयोजन किया गया था |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0