ग्रामीण लोगो द्वारा एकता एवं भाईचारे का संदेश

ग्रामीण लोगो द्वारा एकता एवं भाईचारे का संदेश

बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिले के पात्रसायर थाना क्षेत्र के कुछ गांवो ने एकता, भाईचारा,की मिसाल पेश की है. वे विशेष गांव है नारायणपुर ग्राम पंचायत, पत्रसायर ग्राम पंचायत में गरलाडांगा और जलजला हैं।बेउर बेतुर ग्राम पंचायत में बंगलाडांगा, सैयदपुर और रसूलपुर ग्राम पंचायत का एक गांव है बेलूत. इन गांवों के लोग बेहद शांति पसंद एवं कर्तव्य के प्रति पूरी तरह निष्ठावान है. एक दूसरे के दुख सुख में सारीख होना, एक दूसरे की मदद करना इनकी दिनचर्या है. कोई भी त्यौहार हो सभी मिलजुल कर उसे आयोजित करते हैं एवं सभी गांव के लोग आनंदपूर्वक त्योहारों को मानते हैं. इनका प्रेम ही है जो एक नजीर पेश कर रही है. पुलिसिया रिकॉर्ड की माने तो बीते सात साल से कोई ऐसी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई ना किसी ने किसी के नाम से कोई मुकदमा किया है.इन गांवो में लोग शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए नैतिक जिम्मेदारी का पालन कर रहे हैं. अब इन गांव की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. त्योहारों का मौसम चल रहा है ऐसे में बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा उन तमाम ग्रामीणों को एक कार्यक्रम के माध्यम से काली पूजा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई. इस अवसर पर जिला एसपी वैभव तिवारी आईपीएस, के अलावा और कई अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने दी सभी को काली पूजा एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0