बांकुड़ा ज़िला प्रशासन ने किया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा ऑडिट

बांकुड़ा ज़िला प्रशासन ने किया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा ऑडिट

बांकुड़ा, (अमन राय ): बांकुड़ा जिला शासक सियाद एन आईएएस एंव एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने बांकुड़ा  सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का संयुक्त रूप से दौरा किया. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक, एमएसबीपी बांकुड़ा, नागरिक समाज एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा भी की गई. अस्पताल के सुरक्षा ऑडिट के दौरान सीसीटीवी कैमरा कवरेज की कार्यप्रणाली, आने वाले लोगों की व्यवस्था, निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने, परिसर में रोशनी की पर्याप्त आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। छात्रावास, क्वार्टर जैसी संबद्ध इमारतें की परिस्थिति का भी जायजा लिया गया.जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित जूनियर डॉक्टरों, सुरक्षा कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की गई और फीडबैक भी लिया गया ताकि परिसर में एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के तरीकों पर काम किया जा सके।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0