तृणमूल की रैली में उमड़ा जनसैलाब

दुर्गापुर : तृणमूल कांग्रेस की ओर से हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस पालन किया जाता है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पश्चिम बर्धमान जिला आईनटीटीयूसी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया था | यह रैली बेनचिटी भिरिंगी मोड़ से शुरू होकर पांचमाथा मोड़ आकर समाप्त हुई | जहां इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी नेताओं ने 21 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समर्थक को अहवान किया | इस मौके पर मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी के राज्य अध्यक्ष रीतोब्रता बनर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक, विधायक प्रदीप मजूमदार, नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर की मेयर आनंदिता मुखर्जी, प्रभात चटर्जी के अलावा और भी नेतागण उपस्थित थे | इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अभिजीत घटक ने बताया 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम के समर्थन में यह रैली निकाली गई है. इस रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा है मैं सभी को धन्यवाद देता हूं.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?